Posted by: Mohammedali’wafa’मोहम्म्दअली’वफा’મોહમ્મદઅલી’વફા’ مُحمَّد علی،وَفا، | April 9, 2008

बेवफ़ा हो जायें _अहमद फराजبیوفا ھو جاےں ۔۔احمد فراز

बेवफ़ा हो जायें _अहमद फराज

इस से पहले के बेवफ़ा हो जायें
क्यों न ऐ दोस्त हम जुदा हो जायें

तू भी हीरे से बन गया पत्थर
हम भी कल क्या से क्या हो जायें

हम भी मजबूरियों का उज़्र करें
और कहीं और मुब्तला हो जायें

इश्क़ भी खेल है नसीबों का
ख़ाक हो जायें किमिया हो जायें

अब के गर तू मिले तो हम तुझ से
ऐसे लिपटें तेरी क़बा हो जायें

बन्दगी हम ने छोड़ दी है ‘फराज़’
क्या करें लोग जब ख़ुदा हो जायें

 

بیوفا ھو جاےں  ۔۔احمد فراز

 

اِس سے پہلے کے بیوفا  ہو جائں

کیوں نہ دوست ہم جدا  ہو جائں

 

تو بھی ِہیرےسے  بن  گیا  پتھّر

ہم بھی کل سے کیا ہو جائں

 

ہم بھی مجبوریوں کا عذر کرے

اور کہیں اور مبتلہ ہو جائں

 

عشق بھی کھیل ہے نصیبوں کا

خاک ہو جائں کمیا ہو جائں

 

اب کے گر تو ملے تو ہم تمسے

ایسے لپٹیں تیری کبا ہو جائں

 

بندگی ہمنے چھور دی ہے فراز

کیا کرے لوگ جب خُدا  ہو جائں

 


Responses

  1. उम्दा. शुक्रिया पढ़वाने का.


Leave a response

Your response:

Categories